अंडकोष की नसों में सूजन क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 12:18

अंडकोष में सूजन या पानी का भरना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है. जैसे अंडकोष पर चोट लगने के कारण या नसों में सूजन आने के कारण या कई बार तो स्वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के कारण भी अंडकोष में सूजन आ सकती है. हालांकि एक तथ्य ये भी है कि कुछ लोगों में हाइड्रोसील की समस्‍या वंशानुगत या जन्मजात भी हो सकती है. अंडकोष की गांठ और सूजन के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में, यह टेस्टिकुलर कैंसर का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, अधिकांश गांठ सौम्य (गैर-कैंसरयुक्त) होती हैं।

हाइड्रोसील कई कारणों से होता है। हम आपको नीचे हाइड्रोसील के कुछ मुख्य कारणों के बारे में बता रहे हैं।
हाइड्रोसील के कारण:-

अधिकतर बच्चों में हाइड्रोसील की समस्या जन्म के समय से होती है। समय से पहले जन्मे बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। इसके अलावा, हाइड्रोसील के अन्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

अंडकोष में चोट लगना या सूजन आना
यौन संचारित संक्रमण या इससे जुड़े अन्य संक्रमण होना
हर्निया से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील होने का खतरा होता है
कुछ मामलों में हाइड्रोसील आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है
प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील की संभावना अधिक होती है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info